Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा भावुक पोस्ट

अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे धर्मेंद्र हमेशा उनके और बेटियों ईशा देओल व अहाना देओल के मजबूत सहारे बने रहे।

27 Nov 2025

पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा भावुक पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने से पूरा फिल्म उद्योग और देश दुनिया में मौजूद उनके चाहने वाले शोक में डूब हुए हैं। देओल परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा था, जो अब सामने आ चुका है। अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे धर्मेंद्र हमेशा उनके और बेटियों ईशा देओल व अहाना देओल के मजबूत सहारे बने रहे।

हेमा मालिनी हुई भावुक

हेमा ने धर्मेंद्र की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के दुलारे पिता, मेरे दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि… जरूरत के हर वक्त मेरे साथ रहने वाले इंसान। सच कहूं तो वे मेरे लिए सबकुछ थे। अच्छे-बुरे हर दौर में वे मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे। वे मेरे परिवार के हर सदस्य के प्रिय थे और हमेशा उन पर अपना स्नेह बनाए रखते थे।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, एक सार्वजनिक व्यक्तित्व होने के बावजूद उनकी विनम्रता अनोखी थी। उनकी प्रतिभा, लोकप्रियता और सादगी ने उन्हें दिग्गजों में भी एक अलग पहचान दी। फिल्म जगत में उनकी उपलब्धियां और योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति अपार है। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह जीवनभर मेरे साथ रहेगा। लंबे समय तक साथ रहने के बाद अब संभालने के लिए बस यादें ही बची हैं…"

लंबे समय से बीमार थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर की सुबह परिवार उन्हें घर मुंबई के जुहू स्थित निवास ले आया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 24 नवंबर की सुबह अभिनेता ने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा भावुक प
अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे धर्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News